Pages

Tuesday, 16 July 2013

Hindi status update #3

1.आसमान को छोड़ ज़मीन पे तलाश कर, सब कुछ है यहाँ पर खुदको तलाश कर, सब मुरादें हो पूरी तो जीने मे क्या मज़ा, ज़िंदगी जीने के लिए एक वजह की तलाश कर..
2.हर दिन के काम मे खो ना जाना, बारिश की मस्ती मे डूब ना जाना, मिलेगी ज़रूर ज़िंदगी मे मंज़िल तुमको, कामयाब हो कर कहीं हमे भूल ना जाना.
3.अगर कोई पूछे तुमसे हाल चाल कैसे है? कैसी गुज़र रही है? बस इतना कह देना “सुनो ज़िंदगी मे गम है, गम मे मज़ा है और मैं मज़े मे हूँ”
4.चाहा तो जिंदगी से बहुत कुछ, मगर तुझे पाने की एक प्यास सी रह गयी, चाह कर भी तुझे पा ना सके हम, बस अब तेरी मीठी सी याद रह गयी.
5.इस कदर हर तरफ तन्हाई है, उजालो मे अंधेरों की परछाई है, क्या हुआ जो गिर गये पलकों से आँसू, शायद याद उनकी चुपके से चली आई है.
6.आज बहुत याद किया हमने तुझको, बहुत मिस किया हमने तुझको, चाहा की तुम यहाँ होते, कम से कम मेरे कुछ कपड़े तो धोते!! :)






No comments:

Post a Comment